Om Sai Ram
Om Sai Ram
Showing posts with label तरुण तिवारी. Show all posts
Showing posts with label तरुण तिवारी. Show all posts
Thursday, September 20, 2012
Tuesday, August 24, 2010
अतीत के झरोखें........

दिन के उजाले में कही शाम नज़र आयी है
सहरों-शाम अब तू ही तू हर खासो-आम नज़र आयी है
ये हवा आज इतनी मदमस्त क्यों बह रही है ?
लगता है आज फिर ये तेरा कोई पैगाम ले के आयी है
वो नादाँ है जो इश्क का दर्द नही समझते ...
कभी डूब के देख माशूक कि मस्त निगाहों में
है इश्क तेरा सच्चा तो
वहीँ काशी कि गंगा और काबा कि खुदाई है ............
तरुण
Monday, August 23, 2010
फिर इक अदद शाम कि तलाश है मुझे ............

क्यूँ मेरी जिंदगी में अब शाम नही आती है ?
वो शाम जो बचपन में कई सपने ले के आती थी
वो शाम जिसमें खेलों के मैदान जवां होते थे ,
वो शाम जिसमें हम पतंग कि पेंचो में उलझ जाते थे
वो शाम जब हम सारे बंधनों से जुदा हो जाते थे
वो हंसी वो ठहाके वो दोस्तों कि शिरकत ,
वो शाम जिसमें हम जिंदगी खुद जिया करते थे
वो शाम अब क्यों नही आती है ?
क्यों अब सुबह के बाद सीधे रात हो जाती है ?
दोस्त तो अब भी हैं मगर अब वो हँसते नही
क्यों अब हँसने के लिए T.V कि मदद ली जाती है ?
इक दिन यूँ ही बैठा अपने दिल से सवालात किया
क्यों बोझिल है तू ,क्या कुछ नही है मुझपे ?
गाड़ी है बंगला है और शानोशौकत है
बता ख्वाहिश है क्या तेरी , किस चीज कि आस है तुझे ?
जवाब- ऐ –दिल था कि इक अदद शाम कि तलाश है मुझे
जो तेरी जिंदगी में अब नही आती है ................
आपका अपना
तरुण
Friday, August 20, 2010
खुशियों से भरी इस महफ़िल में

खुशियों से भरी इस महफ़िल में इंसान कितना तन्हा है ,
ये सोचता हू तो डरता हू कि ईमान कितना हल्का है
दुश्मन है दोस्त कभी ,दोस्त कभी दुश्मन है
चल रहा हू मै कहा ,कहा मेरी मंजिल है
कैसे लडूं इन तन्हाईयों से , कसे करू खुद पे यकी
है दर्द मेरे दिल में फिर भी चेहरे पे हँसी
ढूंढता हू उन बाँहों को , उन आँखों को लाखों में
जो सम्हाले मुझ को और देखे मुझको मुझमे कही
औरों कि नजर में मुझमे ना कही कोई कमी
पर जब देखता हूँ आईना तो मुझमे कही कुछ दिखता ही नही
इन आँखों में इक आस और मन में विश्वास लिए चलता हू
खोज में अपनी मंजिल कि खुद में मैं रोज जलता हू
खुद को जलाकर रौशनी से इस वीरानगी को हटाऊंगा मैं
जीत लिया अगर खुद को तो दुनिया को जीत जाऊंगा मैं
भ्रष्टाचार के इस युग में अभी प्यार कितना नन्हा है
खुशियों से भरी इस महफ़िल में इंसान कितना तन्हा है
Subscribe to:
Posts (Atom)

